अगर भाजपा सत्ता में आई तो कोन बनेगा मुख्यमंत्री ,पढ़िए पूरी ख़बर
भोपाल (विनय शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी में अब भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।शतरंज के खेल में जिस तरह सह, मात का दौर चलता है,ठीक उसी तरह भाजपा में भी एक दूसरे गुट को जहां मौका जिसे मिलता है वो उसे पटकनी देने का काम कर रहा है। यह ठीक है कि शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लडा जा रहा है।वह लंबे समय से मुख्यमंत्री भी हैं। एमपी में गुजरात मॉडल पर चुनाव लडने की कवायद तो हुई ,पर शिवराज ने इस मॉडल की हवा निकाल दी और मजबूर किया कि शिवराज मॉडल पर ही चुनाव लडा जाए। पीएम नरेंद्र मोदी चाहते हुए भी बदलाव नहीं कर पाए ,जो इस बात को दर्शाता है कि संघ में शिवराज की जड़ें कितनी मजबूत हैं। अब भाजपा पूरी तरह चुनाव मॉड पर है और चुनाव संचालन के लिए जितनी भी समितियां बनाई जा रही हैं वे सब शिवराज की पसंद से। कहना मुनासिब होगा की एक समय शिवराज भी पीएम की दौड़ में रहे ,उनकी इसके लिए पैरोकारी पार्टी के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी कर रहे थे। मगर संघ की पसंद नरेंद्र मोदी रहे और देश में 20014 के चुनाव में मोदी मैजिक चला और सरकार बन गई।बस यहीं से जो शीर्ष नेता थे वे फर्श पर आना शुरू हो गए। पीएम मोदी जी के बारे में कहा जाता है कि वे लंबी दूरी की मार करने बाली मिसाइल जेसी सोच के साथ एक तीर से कई निशाने साधते रहे हैं और कई धुरधारों को धूल चटाने का काम किया है।
बात एमपी की हो रही है। चुनाव सामने हैं ।भाजपा चुनावी तानाबाना बुनने में लगी हुई ।भाजपा के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी कमान अपने हाथ में ले रखी है। आने वाले महीनों में पार्टी के टिकिट तय होना है। पार्टी उम्मीदवारों के चयन के लिए कई स्तर पर सर्वे करवा रही ही है। राजनीति के क्षत्रप कहते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुख्य मंत्री का नया चेहरा होगा और वो होंगे केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। श्री तोमर ही भाजपा में सर्वमान्य चेहरा आज भी है और कल भी रहेगा।इसमें कोई किंतु ,परंतु होने वाला नहीं है और शिवराज सिंह चौहान केंद्र की राजनीति में पहुंचेंगे ,जहां से उनके लिए एक बड़ा दरवाजा खुलेगा।