ऐसी विधानसभा सीट जहां 40 सालों में कांग्रेस- बीजेपी के अलावा किसी अन्य पार्टी को नहीं मिली जीत
वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में खंडार विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी अशोक बैरवा को ही बनाया था और बीजेपी ने भी अपना प्रत्याशी हरी नारायण को ही बनाया था लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अशोक बैरवा ने फिर जीत हासिल की और बीजेपी के हरी नारायण को फिर हराया. अशोक बैरवा को कुल 31 हजार 294 वोट मिले तो दूसरे नंबर पर रहे हरी नारायण को कुल 31 हजार 122 वोट मिले थे.
वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में खंडार सीट पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी अशोक बैरवा को ही बनाया था और भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी हरी नारायण को बनाया था . वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक बैरवा ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर जीत की हैट्रिक लगाई और बीजेपी प्रत्याशी हरी नारायण ने तीन बार लगातार चुनाव हार कर हार की हैट्रिक बनाई. वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में खंडार विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक बैरवा को कुल 44 हजार 440 वोट मिले थे . तो दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के हरी नारायण को कुल 33 हजार 808 वोट मिले थे .
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदला और जितेंद्र गोठवाल को टिकट देकर खंडार विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया. कांग्रेस ने अपना टिकट इन बार के विधायक अशोक बैरवा को ही दिया. वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में खंडार विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना विधायक बदला और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र गोठवाल को जिताकर अपना विधायक बनाया. जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक बैरवा को हराया. जितेंद्र गोठवाल को कुल 58 हजार 609 वोट मिले तो दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अशोक बैरवा को कुल 39 हजार 267 वोट मिले थे.
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का भरतपुर संभाग से सूपड़ा साफ हो गया था. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में खंडार विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी अशोक बैरवा को ही बनाय और भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी जितेंद्र गोठवाल को बनाया था. लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अशोक बैरवा ने बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र गोठवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में खंडार विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक बैरवा को कुल 89 हजार 28 वोट मिले थे तो दूसरे नबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र गोठवल को कुल 61 हजार 79 मिले थे.
वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव कुछ महीनो के बाद होना है दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग को फतह करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय नेता रणनीति बनाने में लगे है की कैसे भरतपुर संभाग को फतह करना है. अब देखने वाली बात यह होगी की भरतपुर संभाग की जनता किसे चुनकर सत्ता की चाबी सोपती है.