UP का गैंगस्टर MP से गिरफ्तार
उमरिया में मानपुर विधानसभा मुख्यालय जैसा शांत क्षेत्र कहीं नहीं मिलेगा, जिसका फायदा उठाते हुए बाहरी लोग मानपुर क्षेत्र को अपना नया और सुरक्षित ठिकाना बनाते हुए चंद पट्टे आराजी की भूमि खरीद कर उससे लगे आसपास की शासकीय भूमि को अवैध रूप से हथिया कर अपना ठिकाना बना लिए। इतना ही नहीं उनके इस अवैध और अनैतिक कृत्यों में कुछ स्थानीय लोगों ने भी जमकर साथ दिया और रिश्तेदारी निकालकर जाम छलकाकर सहयोग करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। नतीजन यह हुआ कि मानपुर क्षेत्र के किसी भी कोने में देखा जाए तो कोई न कोई बाहरी व्यक्ति शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर घर निर्माण कर निवासरत मिल ही जाएगा।ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो मानपुर के खुटार मोहल्ला में यूपी से आए एक पूंजीपति ने अपने आप को यूपी का मंत्री बताकर जमीन खरीदा और फिर अगल-बगल पड़ी शासकीय भूमि को मूल निवासियों से अपने पैसों के दाम पर जबरदस्ती स्थानीय लोगों की मदद से छीन लिया। चारो तरफ ऊंची-ऊंची बाउंड्री बनवाकर इस शांत प्रिय वातावरण वाले क्षेत्र को अपना पनाहगार बना लिए।
खबर लिखे जाने तक आरोपी को उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी की जा रही थी। आरोपी यूपी में कौन-कौन से अवैध और अनैतिक कार्यों में संलिप्त रहा है और उसके किन-किन माफियाओं से संबंध रहे हैं। यूपी पुलिस अब मामले की जांच करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर से आरोपी की गिरफ्तारी होने से मानपुर के स्थानीय सहयोगियों में हलचल मची है और रिश्तेदारी बताने वालों के तोते उड़ गए हैं। उन्हें भी डर है कि कहीं वे भी लपेटे में न आ जाएं।