Home > राज्यो से ,
मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर में करेंगे सभा
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में तीन महीने का समय बचा है। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर के दौरे पर आए। वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी है। वहीं, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित दौरे रद्द हो गए थे। खरगे 13 अगस्त को सागर के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते खरगे का दौरा रद्द कर दिया गया। अब खरगे 22 अगस्त को सागर में जनसभा को संबोधित करेंगे।