Home > राज्यो से ,
जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे :विजयवर्गीय

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के पूर्व रतलाम के बांगरोद में आयोजित भाजपा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि जो भारत माता की जय बोलेगा वह हमारा भाई है। हम उसके लिए जान भी दे सकते हैं और जो भारत माता के खिलाफ बोलेगा उसकी जान लेने में भी हम पीछे नहीं हटेंगे।भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय रतलाम दौरे के दौरान दोपहर में सैलाना में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने गए थे। उसके बाद जब वे रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बांगरोद में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे तो यहां मंच से उनके विवादित बोल सामने आए। यहां सम्मेलन के बाद वे रतलाम पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Share This News :