Home > राज्यो से ,
mp ,भाजपा विधायक के बेटे पर 10,000 का इनाम

सिंगरौली विधायक राम लल्लू के बेटे विवेक वैश्य पर पुलिस अधीक्षक ने 10,000 का इनाम घोषित किया गया है। 2 दिन पहले विधायक पुत्र ने एक आदिवासी युवक पर गोली चलाई थी। तब से लगातार वह फरार है। पुलिस टीम गठित कर धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।सिंगरौली विधायक पुत्र को ढूंढ़ने पुलिस दबिश दे रही है
गुरुवार को सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के आरोपित सिंगरौली विधायक पुत्र को ढूंढने पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी। इधर कांग्रेस के पदाधिकारी घटना को लेकर धरना प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा। आदिवासी युवक पर गोली चलने को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे हैं।

बूढ़ी माई रोड में मामूली विवाद को लेकर चलाई थी गोली ;बता दें कि घटना के बाद देर रात से ही मोरवा पहुंचे पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल एवं अन्य तकनीकी जानकारी की सहारा लिया जा रहा है शुक्रवार की शाम बूढ़ी माई रोड में मामूली विवाद को लेकर चली गोली सूर्य प्रकाश खैरवार पिता दरोगा राम खैरवार 34 वर्ष को लग गई थी। उसे दाहिने हाथ में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु केन्द्रीय अस्पताल हालत गंभीर देख जहां के बाद उसका इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है।

Share This News :