लापरवाही ;एक सरकारी स्कूल में दो प्राचार्यों की पदस्थापना
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को प्रमोशन दिया है। इसमें प्रधानाध्यापक को हायर सेकेंडरी प्राचार्य, व्याख्याता आदि के पदों पर पदोन्नत किया गया है। प्रदेश के 1325 हाईस्कूल के प्राचार्य को हायरसेकेंडरी स्कूलों का प्राचार्य बनाने के लिए प्रमोशन दिया गया है।इसकी सूची भी जारी कर दी गई है, लेकिन इसमें विभाग की लापरवाही सामने आई है। कई सरकारी स्कूलों में दो-दो प्राचार्यों को पदस्थापना मिल गई है। वहीं कुछ प्राचार्यों को 150 किमी दूर के स्कूल में पदस्थापित कर दिया गया है।
राजधानी के चूनाभट्टी शासकीय उमावि में दो प्राचार्य और कस्तूरबा उमावि में दो प्राचार्यों की पदस्थापना की गई है। साथ ही पदोन्नति में भी कई गड़बड़ियां सामने आ रही है।बता दें, कि 1325 हाईस्कूल प्राचार्य को पदोन्नत कर हायर सेकेंडरी का प्राचार्य बना दिया गया है। इसमें 816 को कार्यमुक्त कर दिया गया है।इनमें से 735 ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।