Home > राज्यो से ,
5 जिलों तक पहुंची नूंह हिंसा की आंच, कर्फ्यू, धारा 144, स्कूल बंद
हरियाणा के नूंह में शोभा यात्रा पर पथवार के बाद से तनाव का माहौल है। घटनाक्रम के बाद सोमवार को भड़की हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो होम गार्ड हैं। पूरे इलाके में कल से इंटरनेट बंद हैं।एहतियात के तौर पर मंगलवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। नूंह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं 1 और 2 अगस्त को होनी थीं।
पांच जिलों तक पहुंची हिंसा की आंच ,सोमवार की हिंसा सोहना, रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल और फरीदाबाद तक फैल गई। इसे देखते हुए 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मेवात में कर्फ्यू लगा दिया गया है।