Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इस पद से प्रभात झा का कद बड़ा या घटा
प्रदेश भाजपा की राजनीती में हांसिये पर चल रहे भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा को घोसणा पात्र समिति का सह संयोजक बनाया गया है.प्रभात झा भाजपा के टॉप रणनीतिकारों में कभी शुमार होते थे .प्रदेश की राजनीती उनके इर्द -गिर्द परिक्रमा करती थी .मगर आज उन्हें जिस समिति में सह संयोजक बनाया गया है .कभी ऐसी समितियों का खुद गठन किया करते थे ,उन्हें जयंत मलैया के नीचे रखकर क्या सन्देश दिया गया है .भाजपा के जानकार कहते हैं की ऐसा करके प्रभात झा का कद घटाया गया है .प्रभात झा अपनी नियुक्ति के बाद से चुप्पी साधे हुए हैं .उनका अबतक कोई व्यान नहीं आया है .जो यह दर्शाता है कि सब कुछ ठीक नहीं है .वहीँ प्रभात झा के मुकाबले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ाया गया है .