Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
क्या प्रदुम्न सिंह तोमर ने एक रणनीति के तहत सिंधिया से बनाई दूरी

मध्यप्रदेश में इस साल होने बाले बिधानसभा में भाजपा टिकिट चयन को लेकर बेहद गंभीर है .सरकार और मंत्रियों के खिलाफ चल रही  एंटी इंकम्बेंसी के चलते कई मंत्रियो के टिकिट कटने की बातें हो रहीं हैं .जहाँ तक प्रदुम्न सिंह का सवाल  है तो जबसे बिजली मंत्रालय इनके पास आया है ,तब से जरूर इनका ग्राफ नीचे आया है .भाजपा में यह चर्चा जोरों से चल पड़ी है कि अपना टिकिट बचाने के लिए प्रदुम्न ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दूरी बनाना शुरू कर दिया है .यह बात दो दिन पहले जब देखने को मिली तब श्री सिंधिया शहर में खटीक ,गुर्जर और पंजाबी समाज के  सम्मलेन में गए ,मगर प्रदुम्न इन एक भी कार्यक्रम में नहीं गए .कहा गया कि प्रदुम्न को आई फ्लू हो गया है ,जबकि वह अपने बंगले पर पूरे दिन लोगों से न केवल मिलते रहे बल्कि रविबार को सहयोग गार्डन में हुए बिधानसभा सम्मलेन कि तईयारी में जुटे रहे और अगले दिन सम्मलेन में भी शामिल हुए .अगर यह सब टिकिट बचाने कि रणनीति का हिस्सा है जो भाजपाई प्रचारित कर रहे हैं .यह गले नहीं उतरता है , वह कांग्रेस छोड़ सकते हैं तो टिकिट उनके लिए कोई मायने नहीं रखता .बे अपने महाराज को कभी नहीं छोड़ सकते हैं .क्योंकि वह आज जो कुछ हैं सिर्फ महाराज की बदौलत हैं .भाजपा के एक गुट का दुष्प्रचार कामयाब होने बाला नहीं है .

Share This News :