Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अब हर माह 15 हजार रुपये मिलेंगे : गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा
राज्य सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिक और दिवंगतों की पत्नियों की सम्मान निधि बढ़ाने जा रही है। अभी उन्हें प्रतिमाह आठ हजार रुपये मिल रहे हैं, इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा .यह जानकारी गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 112 लोगों को पेंशन मिल रही है। इनमें दो भूतपूर्व सैनिक, दो भूतपूर्व सैनिकों की पत्नियां भी शामिल हैं।