Home > अपना शहर ,
मुरार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

मुरार क्षेत्र में व्यवस्थित एवं सुचारु यातायात के लिए आज जोनल आफीसर श्री अरविंद चतुर्वेदी एवं श्री मनीष यादव के नेतृत्व में मदाखलत के अमले के साथ अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान मुरार क्षेत्र के सदर बाजार, मंडी आदि क्षेत्रों में मुख्य सडक पर खडे होकर यातायात को बाधित कर रहे ठेले वालों को हाकर्स जोन भेजने की कार्यवाही की गई तथा ठेले वालों को समझाइश दी गई कि पुनः सडक पर खडे होकर व्यवसाय न करें अन्यथा उनके ठेले को जप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। वही ं मुरार क्षेत्र के नागरिकों व दुकानदारों एवं ठेले वालों को हिदायत दी गई कि सफाई होने के पश्चात कोई भी सडक पर कचरा न डाले तथा अपनी अपनी दुकान के बाहर डस्टबीन रखें यदि कोई भी कचरा फैलाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ चालान की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अमला मौजूद रहा।

Share This News :