Home > अपना शहर ,
स्वच्छता हमारा धर्म है, यही हमारा कर्म है

कम्पू क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरुकता रैली
स्वच्छता जागरुकता अभियान

नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे स्वचछता जागरुकता सप्ताह के तहत आज कम्पू क्षेत्र स्थित टकसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू लश्कर में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्कूल में बच्चों द्वारा स्वच्छता को लेकर चर्चा की तथा फिर रैली में बच्चों ने घर-घर जाकर आमजनों को कचरा न फैलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सभापति श्री बृजेन्द्र ंिसह जादौन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती नीलिमा शिन्दे एवं प्राचार्य श्रीमती सुषमा आर्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षत स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर डाॅ एमएल दौलतानी ने की।
टकसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू लश्कर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सभापति श्री जादौन ने कहा कि स्वच्छता हमारा धर्म है यही हमारा कर्म है। इसलिए सभी नागरिकों को स्वच्छता अपनानी चाहिए तभी हमारा शहर स्वच्छ होगा तथा प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ्य होगा। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्रीमती शिन्दे ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य है इसलिए बच्चों को यह बीडा उठाना चाहिए कि हमें अपने समाज, शहर, प्रदेश एवं देश को स्वच्छ बनाना है। इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसडर डाॅ एमएल दौलतानी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 के बारे में पूर्ण जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार हमारा ग्वालियर स्वच्छता में नम्बर वन बन सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शरीर ही नहीं बल्कि अपनी गली, मोहल्ले एवं काॅलोनी की भी होनी चाहिए।
इस अवसर पर बच्चों ने भी स्वच्छता को लेकर चर्चा की तथा लोगों को स्वच्छता संदेश दिया। जिसमें पवन धाकड, रामवरण बघेल, राहुल परिहार, कृष्णा साहू, करण सविता, राहुल मरैया ने वक्तत्व दिया तथा रोहन पुनकी की टीम ने स्वच्छता को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय में अनेक बच्चे स्वच्छता कैप्टन बनाए गए। जिसमें कृष्णा साहू, पवन धाकड, राहुल मरैया, प्रदीप जाटव, हेमन्त राजावत, तोसीब खानप, अभिषेक शर्मा, निखिल एवं आशीष गोस्वामी शामिल हैं। इन सभी को अतिथियों द्वारा कैप एवं बैज लगाया गया तथा स्वच्छता दूतों को शपथ दिलाई गई।
वहीं स्वच्छता रैली टकसाल विद्यालय से जवाहर काॅलोनी, कंपू, कमलाराजा हाॅस्पिटल, नाका रोड से होकर आर्मी बजरिया से टकसाल स्कूल तक पंहुची। रैली में बच्चों ने घर घर जाकर आमजनेंा को समझाइश दी एवं स्वच्छता का संदेश दिए। स्वच्छता अभियान के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी, क्षेत्राधिकारी श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

    

Share This News :