Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
mp में काबा ,मेला मैदान से जबाव आबा -शिवराज ...

 mp में काबा ,मेला मैदान से जबाव आबा -शिवराज जाबा. यह लाइन गीत के रूप में लोग गाने लगे हैं .मेला मैदान ग्वालियर में प्रियंका गाँधी की आमसभा में उमड़ी लाखों की भीड़ ने साफ़ कर दिया की लोग सरकार से रेवड़ी नहीं स्थाई रोजगार चाहते हैं .मंहगाई, बेरोजगारी और भ्र्स्टाचार के मुद्दों पर रहत चाहते हैं .गैस सिलेंडर 12 सो रूपए हो गया है,डीजल -पेट्रोल के साथ मंहगी बिजली ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है .इन सब से परेशान जनता  mp में सरकार जाबा की बात कर रही है तो क्या गलत कर रही है .इन सब बातों को प्रियंका गाँधी ने जोरदार तरीके से उठाया है .

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र सेट कर दिया है। शुक्रवार को ग्वालियर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने एक-एक कर मुद्दे उठाए और कांग्रेस की ओर से वादे किए। उन्होंने तय कर दिया कि कांग्रेस एमपी में किन मुद्दों व वादों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा भी...कि मैं आपके मुद्दों पर बात करने आई हूं। आज जो आपका सबसे बड़ा मुद्दा है, वो मैं जानती हूं- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार।

जानकार कहते हैं कि प्रियंका ने जिन मुद्दों को उठाया, वो साफ संकेत हैं कि इस बार चुनाव में कांग्रेस किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उसके घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस रहेगा।

Share This News :