Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
और सिंधिया का सिर्फ एक बार जिक्र मतलब कांग्रेस की नजर में महत्वहीन
प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर जमकर हमले किए, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा हमला नहीं किया है। प्रियंका गांधी ने सिंधिया का नाम लिए बगैर एक बार कहा कि हमारी सरकार का सौदा हुआ था। दूसरी बार कहा कि इस बार ऐसी सरकार बनाइए, जिसे न गिराई जा सके और न खरीदी जा सके।
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिस तरीके से पेश किया जाता है, अब वैसी स्थिति नहीं है। खुद लोकसभा चुनाव हार गए, ग्वालियर में उनकी पार्टी मेयर चुनाव हार गई। ऐसे में उन्हें बड़ा झटका लगा है। ऐसे में कांग्रेस की यह रणनीति हो सकती है कि सिंधिया पर सीधा हमला नहीं किया जाए। यदि ऐसा करते हैं तो उन्हें राजनीतिक तौर पर फायदा मिलेगा।