Home > अपना शहर ,
बकाया सम्पत्तिकर जमा न करने पर भवन को किया सील

नगर निगम के सम्पत्तिकर अमले द्वारा आज बकाया सम्पत्तिकर की वसूली के लिए लश्कर क्षेत्र में संबंधित भवन को सील करने की कार्यवाही की। सहायक सम्मपत्तिकर अधिकारी श्री महेश कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 15 के अंतर्गत शिवराम कोले का बाडा लश्कर भवन क्रमांक 42/144 आईडी क्रमंाक 84400 पर बकाया सम्मपत्तिकर रुपए 42829/ के एवज में मांग पत्र जारी किया गया था जिसके उपरांत भी भवन स्वामी श्रीमती रश्मि चांदवानी पत्नी श्री कन्हैयालाल द्वारा बकाया कर जमा नहीं किया गया। जिस पर आज उक्त भवन को सील करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कर संग्रहक श्री भूपेश श्रीवास, श्री वीरेन्द्र यादव एवं श्री मनीष पाराशर उपस्थित रहे।

Share This News :