चुनाव से पहले 25 आईएएस के ट्रांसफर
चुनावी साल में सरकार ने बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा समेत अन्य सेवाओं के अधिकरियों के ट्रांसफर किए जा रहे है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक स्थान पर तीन साल से पदस्थ अधिकारियों को हटाया जा रहा है। प्रदेश में 31 जुलाई तक तबादलों का दौर जारी रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी 25 आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। इसमें आदिवासी विकास विभाग के अपर सचिव और प्रबंध संचालक, एमपी अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) कृष्ण मोहन तिवारी को अपर सचिव मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को अपर आयुक्त आदिवासी विकास और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। वहीं, 11 आईएएस अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग आदेश में 186 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग 144 और 42 अधिकारियों आदेश जारी किए।
संयुक्त कलेक्टर चंद्र भूषण को हटाया
एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने संयुक्त कलेक्टर जिला ग्वालियर चंद्र भूषण प्रसाद को संयुक्त कलेक्टर जिला गुना के पद पर ट्रांसफर किया है।