Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया को ललकारने आ रही प्रियंका

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से गिर गई थी। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता उस पल को भूले नहीं हैं। इसलिए आगामी चुनाव में कांग्रेस ने पूरी तैयारी सिंधिया को उनके घर में मात देने की की है। इसका आगाज शुक्रवार से हो रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में विशाल रैली करेंगी। साथ ही रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर श्रद्धांजिल अर्पित करेंगी और सिंधिया परिवार के दुखती नब्ज पर हाथ डालेगी। सिंधिया परिवार पर रानी लक्ष्मीबाई से गद्दारी के आरोप लगते रहे हैं। कांग्रेस में रहने के दौरान भाजपा भी इसी बहाने सिंधिया को घेरती थी। अब कांग्रेस के लोग उन्हें उसी मुद्दे पर निशाने पर लेते हैं। कांग्रेस ने इसके लिए पूरी तैयारी की है। पार्टी ने कहा कि प्रियंका गांधी वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि की चरण धूलि माथे से लगाकर गद्दारों से संघर्ष और देशभक्ति का संदेश देंगी। 

Share This News :