Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह ने नव वर्ष पर शहरवासियों को बधाई दी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सभी शहरवासियों को नव वर्ष की ढेरसारी शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा है कि ईश्वर आप सभी के लिये यह वर्ष जीवन में खुशियाँ लेकर आए। बीते वर्ष में प्रदेश में हमने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे हमारे संकल्प की समग्रता रही है।

      नया वर्ष उमंग और उत्साह का वर्ष बने, आपके सारे संकल्प सिद्ध हों ऐसी कोटि-कोटि शुभकामनायें।

Share This News :