Home > राज्यो से ,
टॉपर नहीं बता सकी कि प्रदेश में कितने जिले हैं?

मध्य प्रदेश पटवारी चयन परीक्षा को लेकर सोमवार को दिनभर सियासत होती रही। कांग्रेस ने कथित टॉपर के वीडियो का सहारा लेकर भाजपा को घेरा तो शाम होते-होते वीडियो वाली टॉपर ही बोल गई कि वह तो मजाक था। फिर एक टॉपर का न्यूज चैनल को दिया वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह न तो प्रदेश के जिलों की संख्या सही बता पाई और न ही यह बता पाई कि हरदा जिला नर्मदापुरम संभाग में आता है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पटवारी परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली पूनम राजावत से रिपोर्टर पूछ रहा है कि प्रदेश में कितने जिले हैं और वह बता नहीं सकी। उससे पूछा कि नर्मदापुरम संभाग में आने वाले जिले का नाम बताइये तो वह सीहोर, रायसेन और हरदा जैसे विकल्पों में से हरदा का जवाब नहीं दे सकी। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि  पटवारी परीक्षा 10 लाख छात्रों ने दी। उसमें तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली पूनम राजावत को यह नहीं पता कि मध्यप्रदेश में कितने जिले हैं, कितने संभाग हैं और कौन-सा जिला किस संभाग में है... और यह तीसरी रैंक ले आईं! गृह मंत्री जी (नरोत्तम मिश्रा), इनका बचाव तो आपकी बौद्धिकता पर भी सवालिया निशान है? मात्र कुछ टुकड़ों के लिए होनहार नौजवानी को अंधेरे की भट्टी में क्यों ढकेल रहे हैं, ईश्वर भी माफ नहीं करेगा.

Share This News :