भारी बारिश से जूड़ी और सुनार नदी में आया उफान, दमोह-छतरपुर और दमोह-पथरिया मार्ग बंद
दमोह में शनिवार सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई और शाम तक इसी तरह हल्की वर्षा होती रही। लेकिन जिले के अन्य स्थानों पर शुक्रवार रात से ही लगातार बारिश का दौर चलता रहा और शनिवार सुबह से भी मूसलाधार वर्षा होने के कारण नदियां उफान पर आ गईं।दमोह में शनिवार सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई और शाम तक इसी तरह हल्की वर्षा होती रही। लेकिन जिले के अन्य स्थानों पर शुक्रवार रात से ही लगातार बारिश का दौर चलता रहा और शनिवार सुबह से भी मूसलाधार वर्षा होने के कारण नदियां उफान पर आ गईं।सुनार नदी का जलस्तर बढ़ने से दमोह-पथरिया मार्ग बंद...
इसी तरह शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह से बारिश के कारण बेलखेड़ी से निकली सुनार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता गया और पुल के उपर से करीब दो फीट तक पानी आ गया। इससे दमोह-पथरिया मार्ग बंद हो गया और आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। कुछ लोगों ने पुल पर पानी होने के बावजूद नदी को पार करने का प्रयास भी किया।
पुल पर पानी होने की जानकारी लगते ही पथरिया थाना से पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को निकलने से रोका। लोगों से अपील की गई कि पुल पर पानी होने के दौरान कोई भी व्यक्ति नदी को पार करने का प्रयास न करे। पुल पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।