Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने बैंकों की वसूली कराने के लिये राजस्व अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बैंकों के बकायादारों से राशि वसूल करने के लिये कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने राजस्व अधिकारियों के मध्य नये सिरे से कार्य विभाजन किया है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैंक वसूली के काम को गंभीरता से अंजाम दें।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसीलदार ग्वालियर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को जिला सहकारी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, मध्यप्रदेश वित्त विकास निगम एवं वाणिज्य सहकारी एवं भूमि विकास बैंक की समस्त शहरी शाखाओं से संबंधित वसूली कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह तहसीलदार नजूल श्रीमती भूमिजा सक्सेना को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक एवं एक्सिस बैंक की समस्त शहरी शाखायें, अपर तहसीलदार ग्वालियर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी को पंजाब नेशनल बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक एवं यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की समस्त शहरी शाखायें, अपर तहसीलदार ग्वालियर श्रीमती शारदा पाठक को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, नर्मदा एवं सत्पुड़ा बैंक व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्‍त शहरी शाखायें, तहसीलदार घाटीगाँव श्रीमती ममता शाक्य को इलाहबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र व एपेक्स बैंक की वसूली कराने का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

      अपर तहसीलदार मुरार श्री अनिल राघव को बैंक ऑफ बड़ोदा, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, आंध्रा बैंक व इंडियन ओवरसीज बैंक की समस्त शहरी शाखायें, नायब तहसीलदार श्रीमती योगिता वाजपेयी को ओरिएन्टल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर व कार्पोरेशन बैंक की समस्त शहरी शाखायें, नायब तहसीलदार श्रीमती मधुलिका तोमर को यूको बैंक आईसीआईसीआई बैंक, सिंडिकेट बैंक व देना बैंक की समस्त शहरी शाखायें, नायब तहसीलदार श्री संजीव तिवारी को विजयाबैंक की समस्त शहरी शाखायें एवं नायब तहसीलदार श्री कुबेर सिंह भदौरिया को इंडियन बैंक की समस्त शहरी शाखाओं की वसूली कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

      कलेक्टर द्वारा इसके अलावा अतिरिक्त तहसीलार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के अधिकारों से सशक्त किए गए राजस्व निरीक्षकों को तहसील डबरा, भितरवार, चीनौर एवं घाटीगाँव क्षेत्र के अंतर्गत समस्त बैंकों की वसूली कराने के लिये अधिकृत किया गया है।

Share This News :