Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री आज अयोध्या के लिये रवाना होंगे

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया एक जनवरी को अयोध्या प्रवास के लिये रवाना होंगे। श्री पवैया इस दिन दोपहर 2 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग से रवाना होकर दतिया होते हुए  झाँसी पहुँचेंगे और वहाँ से रेलमार्ग से अयोध्या के लिये प्रस्थान करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 4 जनवरी को प्रात:काल रेलमार्ग द्वारा वापस झाँसी पहुँचेंगे। श्री पवैया झाँसी से इस दिन प्रात: 8 बजे ओरछा के लिये रवाना होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 4 जनवरी को दतिया होते हुए अपरान्ह 3 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे।

Share This News :