Home > अपना शहर ,
बंजारा व पारदी समुदाय के 50 परिवारों को नये साल का तोहफा

पक्के मकान बनाने के लिये 30 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर

जिले में निवासरत बंजारा एवं पारदी समुदाय के 50 परिवारों को सरकार की ओर से नये साल का तोहफा मिला है। इन परिवारों को आवास निर्माण के लिये 30 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सरकार द्वारा संचालित विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पक्के घर बनाने के लिये 60 हजार रूपए की राशि मंजूर की है।

      कलेक्टर डॉ. गोयल ने बताया कि जनपद पंचायत मुरार के ग्राम उटीला निवासी बंजारा जाति के सर्वश्री प्रीतम, कप्तान, रामबरन, करतार, कमल, भीकाराम, हाकिम, फूलसिंह, महाराज, नारायण, कप्तान व मंगल को आवास निर्माण के लिये 60 – 60 हजार रूपए की राशि मंजूर की गई है। इसी प्रकार ग्राम टाकोली निवासी श्रीमती ग्यासी, सर्वश्री जशरथ, गंगाराम, गंभीर, कैलाश, चतुर सिंह, परशुराम, हरिपाल, सूरज, रामस्वरूप, कमल सिंह, चिम्मन सिंह व भान सिंह को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

      इसी प्रकार जनपद पंचायत डबरा के ग्राम चिरपुरा में निवासरत बंजारा समुदाय के ही सर्वश्री मलखान, हुडकी (दरोगा), हुकुमसिंह, गज्जू, सूरता, कल्याण, तहसीला, मोहरसिंह, दिलीप, परेवा, गिरनाम, गज्जू व गब्बर को भी मकान बनाने के लिये 60 – 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी जनपद पंचायत के ग्राम किटौरा क्षेत्र में निवासरत पारदी समुदाय के श्रीमती रेशमा, श्रीमती महादेवी, सर्वश्री राजेन्द्र सिंह, भारत सिंह, सुखराम, कल्लाराम, मुकुंदीराम, राम स्वरूप, बृजेन्द्र सिंह, करतार सिंह, महेन्द्र सिंह व श्री प्रकाश को मकान बनाने के लिये आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

Share This News :