Home > राज्यो से ,
अमित शाह तय करेंगे MP में BJP का चुनावी रोडमैप:भोपाल पहुंचे; चुनाव प्रचार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले होंगे
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में हो रही इस बैठक में चुनाव अभियान को लेकर रणनीति तय की जाएगी। विधानसभा चुनाव में करीब चार महीने का वक्त बचा है। बीजेपी ने चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया है। दोनों को जिम्मेदारी सौंपने के बाद यह पहली बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय भी बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं।