Home > राज्यो से ,
बस व कार में भिड़ंत, खाटू श्याम जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार मेरठ से खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने जा रहा था। गाजियाबाद में कार  और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है।गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में आज तड़के स्कूल बस और  कार में भिड़ंत हो गई, जिसमें मेरठ से खाटू श्याम दर्शन को जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर हुआ। हादसे की सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share This News :