Home > राज्यो से ,
सावन का पहला सोमवार, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

सावन के पहले सोमवार को  मंदिरों और शिवालयों में रात 12 बजे से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रात 12 बजे के बाद मंदिरों में कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिरों के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। सोमवार सुबह 4 बजे से ही शहर के अचेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे तक 3 हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके थे। मंदिर में दर्शन करने के लिए सड़कों पर दूर-दूर तक लाइन लगी थी। मंदिरों के आसपास बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही पंचामृत की दुकाने सजी हैं। अचलेश्वर मंदिर रोड को भक्तों की भीड़ को देखते हुए नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। इंदरगंज से आने वाले वाहन जीवायएमसी में ही पार्क हो रहे हैं। पहले सोमवार से पहले रविवार रात को तेज बारिश हुई थी। पर सोमवार को मौसम खुला है। आसमान में धूप चमक रही है।

Share This News :