Home > राज्यो से ,
ग्वालियर में युवती की गोली मारकर हत्या
ग्वालियर के माधौगंज मेस्कॉट हॉस्पिटल के पास तिलक नगर में बाइक सवार बदमाशों ने युवती अक्षया कुमार (22) को गोली मार दी। युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों में सुमित का नाम आ सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कभी युवती की सुमित से दोस्ती थी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक सवार बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर दी है।