Home > राज्यो से ,
रेस्टोरेंट से लेकर गृहणियों तक सभी ने टमाटर से बनाई दूरी,सरकार की बोलती बंद

रविवार को दमोह में टमाटर 160 रुपये प्रति किलो बिका है, जिसके बाद लोगों ने कुछ समय के लिए टमाटर खाना ही बंद कर दिया।आम गृहणियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  सब्जी मंडी में टमाटर जैसी रोज उपयोग होने वाली चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। मंडियों में 160 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। सब्जी दुकानदारों ने बताया कि मध्य प्रदेश में टमाटर की पैदावार खत्म हो चुकी है, जिसके चलते अब दूसरे राज्यों से टमाटर मध्यप्रदेश में पहुंच रहा है। उनका कहना है कि बेंगलुरु से टमाटर अब मध्यप्रदेश में आ रहा है, जिससे दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में अगर और वृद्धि होती है तो मौसमी सब्जी के साथ-साथ दूसरी सब्जियों के रेट भी कुछ दिनों बाद और बढ़ जाएंगे। महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा की सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं, जिससे उनके घर का बजट भी बिगड़ता जा रहा है। मंहगाई को लेकर सरकार की बोलती बंद है.

Share This News :