Home > राज्यो से ,
10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका:भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 3,444 पदों पर वैकेंसी; रेलवे में अप्रेंटिस की 3624 भर्तियां

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने सर्वेयर और सर्वेयर-इन-चार्ज के 3,444 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें से 2870 पद सर्वेयर और 574 पद सर्वेयर-इन-चार्ज के हैं। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bhartiyapashupalan.com पर जाकर 5 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता : ​​​​आवेदक 10वीं और 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

आयु-सीमा : आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच हो।

आवेदन फीस

सर्वेयर- 826 रुपए

सर्वेयर-इन-चार्ज- 944 रुपए

सैलरी

सर्वेयर इन चार्ज- 24,000 रुपए

सर्वेयर- 20,000 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों टेस्ट पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ही फाइनल होगा।

वेस्टर्न रेलवे ने फिटर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर और इलेक्ट्रिशियन समेत 3624 अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकली है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर 26 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता : आवेदक 50% अंकों के साथ 10वीं पास हो। साथ ही ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु-सीमा : कैंडिडेट्स की उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस : कैंडिडेट्स का चयन कक्षा 10वीं, ITI में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगा।

आवेदन फीस : सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपए देने होंगे। SC, ST और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

Share This News :