चंदेरी में रघुवंशी समाज के इस युवा को दूंगा टिकिट , सिंधिया ने टिकिट बाँटने शुरू किये
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में बिधानसभा चुनाव के लिए टिकिट बाँटने का काम शुरू कर दिया है .उन्होंने चंदेरी में रघुवंशी समाज के एक युवा को कहा कि २०२३ के चुनाव में हम आपको टिकिट देंगे .ज्योतिरादित्य सिंधिया रघुवंशी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। रघुवंशी समाज के युवा अध्यक्ष को सिंधिया ने आने वाले विधानसभा चुनाव में चंदेरी से टिकट दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रघुवंशी समाज को अभी तक उपेक्षित किया जाता रहा है, तो वहीं, कहा कि रघुवंशी समाज को ओबीसी समाज में शामिल होने के लिए दर्जा मिलना चाहिए, जिसका पुरजोर समर्थन जिला जनपद अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के द्वारा भी किया गया और भरोसा दिलाया गया कि रघुवंशी समाज गुना अशोकनगर में भाजपा पार्टी को जीत दिलाने में भरपूर सहयोग करेगा।रघुवंशी समाज के बारे में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्णन करते हुए बताया कि 20 साल की जन सेवा के इतिहास में, मैंने सदैव यही कोशिश की है कि मेरे ग्वालियर चंबल संभाग में यह एक तरह का फूल नहीं होना चाहिए, फूलों की माला में कई प्रकार की खुशबू और रंग होना चाहिए। चाहे किसी भी वर्ग या समाज से व्यक्ति से हो तभी हमारा देश उत्कृष्ट होगा, जब सभी समाज के लोगों को आगे रखेंगे। जगन्नाथ सिंह रघुवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं वह खरे व्यक्ति हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा रघुवंशी समाज सम्मेलन में कहा गया कि राजनीति में छुरी वाले बहुत लोग हैं, मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा। उस चुनाव में हम चप्पे चप्पे में घूमे थे, उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है, राजनीति में छुरी वाले लोग बहुत होते हैं आगे से मीठा और पीछे से छुरी चलाते है इस दौरान उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा छुरी वाले लोग कहां है, मुझे कहने की जरूरत नहीं है, चुनाव आने वाला है यहां पर कई प्रकार के प्रवासी आएंगे। जिन लोगों के चेहरे अपने पांच साल में देखे नहीं हैं। वह आयेंगे और प्रचार करेंगे जैसे आपके साथ 50 साल पुराना संबंध है, मैंने अशोकनगर को विकास का लक्ष्य माना है मेरे पिता ने ओवर ब्रिज बना कर दिया था, तो पुत्र ने अंडर ब्रिज बना कर दिया है, जो कई लोगों के द्वारा कहा गया था कि असंभव है। सिंधिया ने आगे कहा कि समाज के व्यक्ति की लड़ाई टिकट की नहीं होनी चाहिए, सबसे उत्कृष्ट व्यक्ति की होनी चाहिए। सिंधिया परिवार अगर किसी व्यक्ति को रणभूमि में उतारता है तो सिंधिया परिवार का मुखिया उसके साथ ढाल बनकर, तलवार बनकर खड़ा रहता है। रघुवंशी समाज के एक व्यक्ति को रणभूमि उतरा था।