Home > राज्यो से ,
सिंधिया बोले आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अलग-अलग समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। सिंधिया शुक्रवार को सबसे पहले ईसागढ़ के केवट समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद अशोकनगर में कुशवाह समाज सम्मेलन में शामिल और कारबवही रघुवंशी समाज के सम्मेलन में भी शामिल हुए। मुंगावली तहसील के मोला डेम के पास नायक समाज सम्मेलन में भी उन्होंने शिरकत की। केवट समाज के सम्मेलन में सम्मिलित होने पर मंत्री सिंधिया ने कहा गया कि, केवट समाज का वर्णन रामायण से लेकर आज तक किया गया है। साथ ही सिंधिया परिवार का साथ देने के लिए उनका काफी योगदान होना बताया है। इस मौके पर केवट समाज के लोगों द्वारा सिंधिया का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने कि कहा २१ वीं सदी में भारत के आत्म सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता है.
कुशवाहा समाज का रामायण काल से वर्णन है, महाभारत काल से वर्णन है। कुशवाहा समाज के पूर्वज ज्योतिबा फुले हैं मेरा और कुशवाहा समाज का संबंध बरसों पुराना है, क्योंकि ज्योतिबा फुले भी महाराष्ट्र से हैं सिंधिया परिवार भी महाराष्ट्र से है। उन्होंने अपने नामकरण किए जाने में ज्योतिबा फुले के नाम के आगे ज्योति शब्द जोड़कर मेरा नाम ज्योतिरादित्य रखा गया है, मेरा नाम आदित्य रखा जा रहा था ,तो वहीं, ज्योतिबा फुले का ज्योति और आदित्य मिलकर मेरा नाम ज्योतिरादित्य रखा गया है, सिंधिया ने कहा कि जब मेरा नामकरण किया जा रहा था तब राजमाता एवं बड़े महाराज ने नाम रखा था।
वहीं, कुशवाह समाज सम्मेलन में सिंधिया ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस कार्यक्रम में महापुरुषों की तस्वीर नहीं लगाई गई है, जबकि सभी समाजों ने कई बातें समाज पर की है, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले कुशवाहा समाज के पूर्वज हैं। आने वाली पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी

मुंगावली तहसील के नायक समाज के सम्मेलन में भी वे शामिल हुए, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा समाज का महत्व बताते हुए कहा कि मैं अपने आप को गर्वशाली महसूस करता हूं। नायक समाज के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया, जिसमें नायक समाज के नेताओं द्वारा कहा गया कि, पारिवारिक संबंध रहा है, बंजारा परिवार का सिंधिया परिवार के साथ आप सब लोग इसे सर्वोचित क्षेत्र में पिछले 300 से 400 वर्षों से अपना पूर्ण रूप से जीवन व्यतीत कर रहे हो और सिंधिया परिवार की कई पीढ़ियों ने कंधे से कंधे मिलाकर केवल कार्य नहीं किया, लेकिन जब जब बंजारा समाज के ऊपर अन्याय हुआ है तब सिंधिया परिवार खड़ा रहा है।
सिंधिया ने कहा कि बाबूलाल जी कह रहे थे कि हमने अंग्रेज हुकूमत के समय में हमारे समाज को एक गुनहगार श्रेणी में डालने की कोशिश की। उस समय में महात्री महाराज जिन्होंने जंग अंग्रेज़ों के खिलाफ़ छेड़ी थी, बंजारा समाज का झंडा लेकर उनके लिए न्याय करने के लिए पूर्ण रूप से महात्रि महाराज ने लड़ाई लड़ी थी, यह बंजारा समाज का बहुत गौरांवित इतिहास है, जो व्यापार करने के लिए भी अगर भारत में नींव किसी ने रखी।
सिंधिया ने कहा कि यह अतिशयोक्ति नहीं होगी और अगर मैं कहूं तो यह हमारे बंजारा समाज ने ही रखी है, एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में व्यापार कैसे करना है और उसी के साथ जब समय आए तो निर्भीक होकर निडरता के साथ दुश्मन का सामना करना और इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण समाज का मैं देना चाहता हूं। बाबा लखबीर शाह बंजारा जिन्होंने मुगल सम्राटों का सामना किया गुरु तेज बहादुर सिंह के बलिदान वीरता बंजारा समाज की देखने को मिली, जब लखबीर शाह जी ने अपने पुत्रों का बलिदान कर दिया, लेकिन गुरू तेज बहादुर सिंह जी का अंतिम संस्कार अपनी झोपड़ी में किया था, इस बलिदान को समझने की सोच यह पहचान है बंजारा समाज की।