Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले पीएम मोदी से राहुल गांधी ने पूछे ये पांच सवाल

नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरा होने के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से पांच सवाल पूछे हैं। जिसमें यह सवाल भी किया गया है कि आठ नवंबर को बड़े नोटों को अमान्य करने की घोषणा करने के बाद कितना कालाधन जब्त किया गया है और इस निर्णय के कारण कितनी नौकरियां खत्म हुई हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विट करके प्रधानमंत्री से पूछा कि उन्होंने यह फैसला करने से पहले किन लोगों से विचार विमर्श किया और आश्चर्य व्यक्त किया कि विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और आरबीआई से क्यों विचार विमर्श नहीं किया गया ।

राहुल गांधी का यह सवाल ऐसे समय में सामने आया है जब कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं।

राहुल गांधी ने पीएम à¤®à¥‹à¤¦à¥€ से पूछे ये पांच सवाल

1- 8 नवंबर 2016 के बाद कितना कालाधन जब्त किया गया ?

2- नोटबंदी के कारण देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ और कितनी नौकरियां खत्म हुई?

3- नोटबंदी के कारण कितने लोगों की मौत हुई ? क्या इन लोगों को मुआवजा मिला ?

4- नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री ने किन-किन लोगों के साथ विचार विमर्श किया ?

5- 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के निर्णय से पहले छह महीने में किन किन लोगों ने बैंक खातों में 25 लाख रुपये से अधिक राशि जमा की ?

Share This News :