Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
इन दो जगहों पर आज जीती बीजेपी, कांग्रेस की करारी हार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चरौदा नगर निगम के महापौर चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रकांता मांडले ने 4000 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को शिकस्त देने में कामयाब रही।

छत्तीसगढ़ में नए नगर निगम बने चरौदा में पहली बार चुनाव हुए हैं जिसमें महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रकांता माण्डले कांग्रेसी की ज्योति बंजारे को हराया। चरौदा इससे पहले नगर पालिका रहा है और 16 साल से वहां लगातार भाजपा का ही कब्जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में भी बीजेपी ने बाजी मार ली है। यहां के अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी अमित अग्रवाल की जीत हुई उन्होंने कांग्रेस के सूरज तिवारी को 1000 वोटों से हराया।

इन चुनावों में मिली जीत के बाद से कार्यकर्ता उत्साहित है, नए साल पर मिले गिफ्ट के बाद से पार्टी में खुशी और जश्न का माहौल है। बता दें की नोटबंदी के बाद यहां 27 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।

Share This News :