Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया पर कैसे हमलाबर रहे पवैया ,प्रभात झा और अब नरेंद्र सिंह तोमर - बुआ ने ही प्रभात झा को करारा जबाब दिया था

 इन दिनों एक ही चर्चा चल रही है कि सिंधिया परिवार पर भाजपा नेता हमेशा हमलाबर रहे हैं .बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया  और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भले ही बेहटा गॉव में सिंधिया परिवार का नाम न लिया हो पर देवी अहिल्याबाई की आड़ में सिंधिया राज परिवार को आड़े हाथों लिया और कहा की देश में में कई महाराजा हुए पर साहस अहिल्याबाई ने ही दिखया .कभी किसी के सामने झुकी नहीं .इस मंच पर बैठे सिंधिया कोई प्रतिकार नहीं कर सके .इसके पहले जयभान सिंह पवैया महल पर हमला यह कहकर बोलते रहे की मेने सिंधिया सॉल्ट ( नमक ) कभी नहीं खाया है और वीरांगना बलिदान मेला के माध्यम से भी सिंधिया राज परिवार को घेरते रहे हैं .इसी तरह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रभात झा सिंधिया पर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर घेरते  के आरोप लगाते रहे हैं .शिवपुरी में प्रभात झा के आरोपों पर सिंधिया भले ही चुप रहे ,मगर उनकी बुआजी यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रभात झा को करारा जबाब देते हुए उस समय कहा था ,सिंधिया परिवार जमीनों पर अतिक्रमण नहीं करता है ,जहाँ तक नजर जाती है ,सिंधिया परिवार की जमीनें हैं और भी कई बातें कड़क लहजे में कहीं थी .अब भले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में हैं फिर भी भाजपा नेताओं के निशाने पर रहते हैं .ऐसे में भाजपा के नेताओं द्वारा कैसे जा रहे तंज का जबाव सिंधिया को मुखर होकर देना चाहिए .यह बात सिंधिया समर्थक भी कह रहे हैं . 

Share This News :