Home > राज्यो से ,
BJP को लग सकता है बड़ा झटका, पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के निमाड़ क्षेत्र के कद्दावर नेता और पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पार्टी की सदस्यता और पर्यटन निगम के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि उन्होंने नहीं की है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम होने लगा है। ऐसे में इस्तीफे और दल बदलने का सिलसिला भी चल निकला है। इसी सिलसिले में खंडवा जिले की मान्धाता विधान सभा से बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्रसिंह तोमर के भारतीय जनता पार्टी और राज्य मंत्री पद से इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्य मंत्री के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। खबर सामने आने के बाद से ही नरेंद्र सिंह तोमर का मोबाइल बंद आ रहा है और उनसे किसी तरह का सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। इस्तीफे के बाद अब आगे उनका राजनैतिक कदम क्या होगा, फिलहाल कहा नहीं जा सकता है। बता दें कि तोमर भाजपा के संगठन से इन दिनों नाराज चल रहे हैं। वे खंडवा की मान्धाता लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन ऑपरेशन लोटस के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वर्तमान विधायक नारायण पटेल को ही टिकट दिए जाने की चर्चा से वे खफा हैं। लंबे समय से उन्होंने मान्धाता विधानसभा के क्षेत्र में भाजपा के लिए जमीन तैयार की है। 2018 में वे नारायण पटेल से विधानसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन डेढ़ साल बाद ऑपरेशन लोटस के चलते भाजपा में आने पर नारायण पटेल को ही पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही नारायण पटेल के आगामी लोकसभा चुनाव के टिकट पर मुहर लग गई थी। फिलहाल वे भाजपा छोड़कर किस पार्टी को ज्वाइन करेंगे यह अभी साफ़ नहीं है। करीबी जानकारों के अनुसार आगामी दो दिनों के बाद 27 जून को तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो जाएगी। नरेंद्र सिंह तोमर अगर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। 

नाराजगी दूर करने बनाया था निगम उपाध्यक्ष 
मांधाता विधानसभा से भाजपा के टिकट पर 2018 का चुनाव लड़ने वाले नरेंद्रसिंह तोमर लम्बे समय से पार्टी से खफा चल रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस नाराजगी को दूर करने के लिए  पर्यटन निगम में उपाध्यक्ष का पद देकर राज्यमंत्री का दर्जा दिलाया, बताया जा रहा है कि 21 जून को उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने इस्तीफा पेश कर दिया।

 इस्तीफा दिए हुए चार दिन 
मांधाता की राजनीति के जानकार बताते हैं कि नरेंद्रसिंह तोमर के पार्टी से इस्तीफे वाले निर्णय आपसी गुटबाजी के चलते हो सकते हैं। हालाँकि इस्तीफा दिए चार दिन हो गए हैं, लेकिन उन्होंने मोबाइल फोन बंद कर लिया है। फिलहाल अटकले लगाए जा रही कि नरेंद्रसिंह तोमर भाजपा छोड़कर कोई दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे। ना ही ये आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार होंगे। बता दें कि खंडवा विधानसभा के केहलारी ग्राम के निवासी  नरेंद्रसिंह तोमर खंडवा कृषि उपज मंडी और एनएचडीसी के डायरेक्टर रह चुके हैं।

Share This News :