महाराज सिंधिया पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमन ने कसा तंज!
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खास तौर पर ग्वालियर चंबल में तो भाजपा नेता कांग्रेस का दामन थामने लगे है। तो वहीं केंन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच आपसपी खिंचतान जारी है।
दरअसल, ग्वालियर के बेहटा में हुए पाल, बघेल और धनकर समाज के सम्मेलन के दौरान नरेन्द्र सिंह तोमर ने महाराज सिंधिया की मौजूदगी में राजा-महाराजाओं को लेकर तंज कस दिया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। कार्यक्रम कें दौरान नरेन्द्र सिंह तोमर ने अहिल्या बाई के बहाने इशारों इशारों में ही सिंधिया पर तंज कस दिया।
सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मंच से अपना संबोधन दे रहे थे, उसी दौरान तोमर ने अहिल्या बाई के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि आजादी से पहले देश में कई राजा-महाराजा हुए, बादशाह-सुल्तान हुए लेकिन जो साहस अहिल्या बाई ने दिखाया उसका मुकाबला किसी राजा महाराजा से नहीं हो सकता। तोमर ने आगे कहा कि जब देश में मुगल आक्रमणकारी आए, हिंदू मंदिरों को ध्वस्त किया तो उस कालखंड में किसी राजा महाराजा ने उनसे लड़ने की हिम्मत नहीं की लेकिन देवी अहिल्या बाई ने साहस दिखाया और ध्वस्त काशी में खंडित विश्वनाथ जी को हटाकर भोलेनाथ जी का मंदिर बनवाया।
शिवराज की तारीफ की
कार्यक्रम के दौरान तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की। तोमर ने कहा कि प्रदेश में बहन बेटियों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और लाडली बहना योजना की तारीफ पूरे देश में हो रही है।