Home > राज्यो से ,
सरकार का रवैया तानाशाह वाला, मैं डरने वाली नहीं

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने एक बयान जारी कर बताया कि नवंबर 2022 में मेरा ट्रांसफर छतरपुर हुआ था। वहां सरकारी आवास ना मिलने के कारण साढ़े चार महीने रेस्ट हाउस में अपने परिवार के साथ रही। इसलिए सामान भोपाल के आवास में रखा था। इस दौरान मुझे कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया। बांगरे ने आरोप लगाया कि मेरे इस्तीफा देने के बाद शासन तानाशाही पूर्वक काम करते हुए मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। यही वजह है कि मुझे नोटिस पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई लोग अवैध रूप से सरकारी आवास में रह रहे हैं, लेकिन उन पर कोई सवाल नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं डरूंगी नहीं मुकाबला करूंगी। मैं घबराने वाली नहीं हूं।

Share This News :