Home > राज्यो से ,
महागठबंधन पर CM बोले-मेढ़क, सांप, बंदर एक ही पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे

 CM शिवराज सिंह ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने हो रही बैठकें और बन रहे महागठबंधन पर तंज कसा है। सबसे पहले राहुल पर बोले हैं कि लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि तुम्हारी मम्मी कहती है शादी कर लो। अब यही समझ नहीं आ रहा है कि दूल्हा कौन है और बारात का तो ठिकाना ही नहीं है।

साथ ही महागठबंधन में आ रहे दलों को मेढ़क, सांप, बिच्छू व बंदर कहकर संबोधित किया है। CM शिवराज सिंह ने कहा कि मोदी के लिए समर्थन व लोकप्रियता की ऐसी बाढ़ है जिसे रोकने यह सारे मेढ़क, सांप व बंदर एक ही पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ग्वालियर को एक नहीं अनेको सौगातें दी हैं। आप देख रहे हैं कि चाहे एयरपोर्ट का नया टर्मिनल हो, रेलवे स्टेशन हो, हजार बिस्तर का अस्पताल हो। चंबल से भी पानी देने की योजना चल रही है। प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार के सहयोग से सौगात देने में लगी है।
कमल नाथ की चक्की में उनकी सरकार को पीस दिया
कमल नाथ पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मेरा इतना ही कहना है कि कमलनाथ कहते हैं कि मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है। कमलनाथ की चक्की में उनकी सरकार तक पिस गई। कभी वह दिग्विजय सिंह को पीसते हैं, कभी अरुण यादव को पीसते हैं और 15 महीने में उन्होंने कांग्रेस की सरकार के साथ प्रदेश की जनता को ऐसा पीसा है कि उनकी सरकार चली गई।
इसलिए सिंधिया को सरकार छोड़ना पड़ी
CM शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि कमलनाथ ने 15 महीने प्रदेश की जनता को ऐसा पीसा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विकास होते नहीं दिखा तो उनको लगा कि अब इनको छोड़ना चाहिए। इसके बाद वह उन्हें छोड़ आए।

Share This News :