Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
फिर साथ नजर नहीं आए शिव-कैलाश
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सबके सामने भले ही एक-दूसरे की तारीफ करते हो, पर अंदरखाने इनके रिश्ते भी ठीक नहीं माने जाते हैं। इसकी एक बानगी पिछले दिनों इंदौर में हुए कार्यक्रमों में देखने को मिली। 18 जून को मुख्यमंत्री इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। सबसे महत्वपूर्ण आयोजन यादव समाज का प्रतिभा सम्मान और राऊ विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन था। विजयवर्गीय भी इस दिन शहर में ही थे। राऊ के कार्यक्रम में दोनों को एक साथ शामिल भी होना था, पर मुख्यमंत्री देरी का हवाला देकर इस कार्यक्रम से कन्नी काट गए। सीएम को वाकई देर हो रही थी या वे जानबूझकर इस कार्यक्रम में नहीं गए, अब राजनीतिक हल्कों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।