Home > राज्यो से ,
गौरव राजपूत को गृह विभाग से हटाकर पीएचक्यू भेजा, इंटेलिजेंस आईजी संजय तिवारी बने ओएसडी
मध्य प्रदेश के दो आईपीएस के ट्रांसफर/ नई पदस्थापना की गई है। गृह विभाग के सचिव गौरव राजपूत को हटा कर पीएचक्यू भेजा गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार ओएसडी (पदेन सचिव) 2004 बैच के आईपीएस गौरव राजपूत को वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक योजना बनाया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में इंटेलिजेंस के आईजी 2004 बैच के अधिकारी संजय तिवारी को ओएसडी (पदेन सचिव) बनाया गया है।