Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस की सरकार बन रही है ,इसलिए भाजपा में घबराहट : अशोक सिंह
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाअध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ,इस कारण भाजपा में घबराहट है .इसलिए भाजपा अनर्गल प्रलाप कर रही है .श्री सिंह ने कल धरना स्थल पर मिडिया से बात करते हुए कहा कि मॅहगाई,बेरोजगारी और भ्र्स्टाचार से जनता परेशान है.किसान ,मजदूरों के हकों पर सरकार डांका डाल रही है .प्रदेश कि जनता ने इस सरकार को उखड़ फेंकने का पूरी तरह मन बना लिया है .कांग्रेस पार्टी गरीबो ,व्यापारियों ,किसानों और सर्वहारा वर्ग की भलाई के काम करती है .श्री सिंह ने कहा कि डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस ,खाद्यान्न पदार्थ जैसी सभी चीजें मंहगी करदी है .सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है .