Home > राज्यो से ,
टीआई, एसआई और पुलिसकर्मी लाइन अटैच

भोपाल के बिलखिरिया थाना प्रभारी बीपी सिंह, सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार और आरक्षक सुमित को भोपाल SP (ग्रामीण) किरण केरकेट्‌टा ने देर रात लाइन अटैच कर दिया। बिलखिरिया पुलिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप है। कार्यकर्ता मंगलवार रातभर धरना देते हुए रायसेन रोड पर चक्काजाम कर रहे थे। इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

पुलिस थाने के सामने चक्काजाम की सूचना मिलने पर देर रात DIG (ग्रामीण) मोनिका शुक्ला थाने पहुंचीं। कार्यकर्ताओं से चर्चा की। DIG से मिले आश्वासन के बाद तड़के 4 बजे कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खत्म किया।

शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर वसूली की शिकायत करने थाने पहुंचे थे कार्यकर्ता

ABVP के महानगर संगठन मंत्री राहुल धाकड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर को कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी में छात्रों से शॉर्ट अटेडेंस के नाम पर मनमाफिक फाइन लिए जाने की सूचना मिली थी। इस पर महानगर मंत्री प्रभाकर मिश्रा दोपहर में कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी पहुंचे थे। यहां इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट से जब फाइन के नाम पर ज्यादा फीस लिए जाने की शिकायत की गई, तभी संस्थान के फैकल्टी और स्टाफ ने फार्मेसी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने देने की धमकी। इस घटना की शिकायत ABVP के महानगर मंत्री ने बिलखिरिया पुलिस थाने में जाकर की थी।

Share This News :