Home > अपना शहर ,
जनकगंज डिस्पेंसरी में 210 स्वच्छता कर्मियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर नगर निगम सीमा के अंतर्गत स्वच्छता का कार्य करने वाले जैसे कचरा बीनने वाले एवं बस्ती वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जनकगंज हास्पिटल में शिविर का आयोजन डाॅ डी के शर्मा एवं डाॅ कमलेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लगभग 210 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका पंजीयन किया गया तथा उनके परिचय पत्र बनाए गए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री गंगाराम बघेल, उपायुक्त श्री के के गौर विशेष रुप से उपस्थित रहे।
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें दवा इत्यादि भी वितरित की गई। इस अवसर पर नगर निगम के श्री श्रीकृष्ण शर्मा एवं श्री के के शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं कल दिनांक 31 दिसंबर 2016 को प्रातः 10 बजे से ग्राम बरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्वच्छता कर्मियों के लिए किया जाएगा।

    

Share This News :