Home > अपना शहर ,
स्वच्छता के लिए 22 नई जेटिंग मषीनेें क्रय

प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय को मिलेगी 1-1 मशीन

भारत स्वच्छता मिशन के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इसी के तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों, डिवाइडरों इत्यादि की प्रतिदिन सफाई व धुलाई के लिए नगर निगम द्वारा 22 नई जेटिंग मशीन क्रय की गई हैं, जिनका पूजन महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा 3 जनवरी 2017 को सांय 5 बजे बाल भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर सभी एमआईसी सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहेगें।
नोडल अधिकारी कार्यशाला श्री प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 22 नई जेटिंग मशीनें क्रय की गई हैं जो कि प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालयवार एक-एक प्रदान की जाएगी। जिससे सभी क्षेत्रों में सफाई कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके।

Share This News :