Home > अपना शहर ,
निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का विदाई समारोह 31 दिसंबर को

नगर निगम सेवा से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा समारोह आयोजित शाॅल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी जाती है। इसी तारतम्य में 31 दिसंबर 2016 को महापौर कार्यालय जल विहार में सायं 5.00 बजे आयोजित किया जावेगा।
कार्यालय अधीक्षक, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दिसंबर 2016 माह में 5 कर्मचारी निगम सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिनका विदाई समारोह कल आयोजित किया जाएगा। सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री अशोक राव, चतुर्थ श्रेणी राजस्व, श्रीमती बिटटो बाई पत्नी श्री भागीरथ सफाई संरक्षक क्षेत्र 20, श्री सरदार सिंह पुत्र श्री हीरालाल सहायक दरोगा क्षेत्र 16, श्री कल्लू पुत्र श्री सिब्बू सफाई संरक्षक क्षेत्र 6, श्री सीताराम पुत्र श्री मगन सफाई संरक्षक क्षेत्र 21 शामिल हैं।

Share This News :