फिल्म आदिपुरुष समेत सभी हिंदी फिल्मों को यहां किया बेन
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद जारी है। मुंबई के नालासोपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को फिल्म का शो रुकवा दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में पहुंचकर नारेबाजी की और दर्शकों से हॉल के बाहर जाने को कहा। कार्यकर्ताओं की थिएटर मैनेजर से बहस भी हुई। इसके बाद शो रद्द कर दिया गया।
इधर नेपाल में काठमांडू महानगरपालिका ने भी आदिपुरुष को न दिखाने का फैसला लिया है। फिल्म में सीता को भारत की बेटी बताने पर नेपाली सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। नेपाल सेंसर बोर्ड का कहना है कि सीताजी का जन्म भारत में नहीं, बल्कि नेपाल के जनकपुर में हुआ था। विवाद बढ़ने पर काठमांडू के मेयर ने रविवार से ही शहर में हिंदी फिल्में दिखाना बैन करने का आदेश दे दिया।वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने दो दिन में 240 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह मूवी के बिजनेस ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। इधर पहले दिन 140 करोड़ कमाने वाली आदिपुरुष दूसरे दिन कुल 100 करोड़ ही कमा सकी। इस तरह दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में 40% की गिरावट दर्ज की गई।