भाजपा जिला अध्यक्ष ने तीन बिधानसभा के लिए इनके नाम भेजे
ग्वालियर . ( विनय शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने शहर की तीन बिधानसभा के लिए सिंगल नाम के साथ तीन नाम प्रदेश पार्टी नेतृत्व को भेजे हैं .सूत्रों ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा से सिंधिया समर्थक प्रदुम्न सिंह तोमर जो अभी मंत्री भी हैं .इसके साथ ही ग्वालियर पूर्व बिधान सभा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा समर्थक प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय प्रकाश राजोरिया का नाम भेजा है और ग्वालियर दक्षिण से स्वयं उम्मीदवार होने के लिए अभय चौधरी ने अपना नाम भेजा है .चौधरी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बहुत ही खास यानि नवरत्नों में से एक हैं .
अब देखें कौन कहाँ से दावेदार :
ग्वालियर बिधानसभा में प्रदुमन सिंह तोमर के अलावा वेदप्रकाश शर्मा ही दावेदारी जाता रहे हैं ,पर टिकिट मिलना आसान नहीं है .माना जा रहा है कि प्रदुमन सिंह तोमर ही उम्मीदवार होंगे .
ग्वालियर पूर्व बिधानसभा में जयप्रकाश राजोरिया का नाम नंबर वन पर है और दावेदारों में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ,पूर्व बिधायक मुन्नालाल गोयल ,पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह ,युवा नेता रामेश्वर भदौरिया ,आशीष अग्रवाल मिडिया प्रभारी ,सुरेंद्र शर्मा पूर्व सरपच ,सुरेंद्र सिंह परमार आदि प्रमुख नाम हैं .ग्वालियर दक्षिण बिधानसभा में अभय चौधरी ,पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ,पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ,युवा नेता प्रांशु शेजबलकर प्रमुख दावेदार हैं .