Home > अपना शहर ,
महाराज बाडा क्षेत्र से हटाया अस्थाई अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे के नेतृत्व में महाराज बाडा क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान महाराज बाडा क्षेत्र के आस पास प्रमुख मार्केटों में दुकान के बाहर समान रखकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई तथा फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात को अवरुद्व करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सामान जप्त किया गया।
क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान अनेक सामान एवं फटटे इत्रूादि जब्त किए गए। वहीं बाडा में क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण करने वाले एवं रास्ते में सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि उनके द्वारा पुनः अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सामान जप्ती के साथ ही पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह एवं आजाद खान सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This News :