Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बापू के मैदान में आने से कार्यकर्ता उत्साहित ,सिंधिया समर्थकों का भी साथ मिला
ग्वालियर पूर्व बिधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह (बापू) ने बीते रोज भोपाल में कोर गुर्प की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात कर चुनाव लड़ने की मंशा से अवगत कराया है.खबर है की शिवराज का पॉज़िटिव जबाब मिला है .इसके साथ ही एक बड़ी खबर यह भी है कि केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भाजपा नेता भी जय सिंह के साथ खड़े हो गए हैं और उन्होंने अपनी भावनाओं से महाराज को भी अबगत कराया है .जय सिंह के मैंदान में आने से भाजपा उत्साहित है और कार्यकर्त्ता भी नया और निर्विबाद चेहरा चाहते हैं .जय सिंह इन दिनों लगातार बगैर किसी हल्ला -गुल्ला के बैठकें और जनसम्पर्क कर रहे हैं .साथ ही लाड़ली बहना के प्रचार -प्रसार कर उनके फायदे जनता को बता रहे हैं .